मध्य प्रदेश में सहायक इंजीनियर व क्लर्क के घर छापा: क्लर्क ने पिया फिनायल
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने नगर निगम के सहायक इंजीनियर के घर छापा मारा. जिसमे इंजीनियर के घर से अब तक 5 करोड़ रुपए की संपत्ति बरामद हो चुकी है। बता दे कि इंजीनियर के खिलाफ लगातार आय से अधिक संपत्ति की शिकायत हो रही थी.
जबलपुर नगर निगम में सहायक इंजीनियर के पद पर तैनात आदित्य शुक्ला के निवास पर EOW की टीम ने छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत के बाद EOW की टीम ने इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी की। बता दे कि छापेमारी में इंजीनियर के पास 3900 वर्ग फुट का मकान, 3 कारें, जिसमें किया सेल्टास (KIA Seltos) और मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) कार शामिल हैं। साथ ही एक बुलेट बाइक, बैंक में जमा 6 लाख 40 हजार रुपए, 15 लाख के सोने व चांदी के आभूषण, दो लाख 80 हजार के बर्तन और नगद डेढ़ लाख रुपए बरामद किए गए हैं। इनके अलावा अन्य घरेलू सामान भी शामिल है। एक लॉकर खुलना अभी बाकी है, जिसके बाद इंजीनियर की कुल संपत्ति का पता चल सकेगा।
वही हाल ही में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में स्वास्थ्य विभाग (health department) के क्लर्क हीरो केसवानी (Hero Keswani) के घर (EOW) ने छापा मारा था जिसमें क्लर्क के घर से 80 लाख रूपए नकद और प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद हुए थे। बता दे कि छापे के बाद 54 वर्षीय हीरो केसवानी ने फिनायल पी लिया। इसके बाद उल्टी होने पर उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
भोपाल EOW के पुलिस अधीक्षक राजेश मिश्रा (Rajesh Mishra) ने कहा कि शुरुआती जांच में क्लर्क के घर से कुल 4 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति होने का अनुमान है। हीरो केसवानी का एक पेंटहाउस वाला आवासीय घर और उसमें महंगा सजावटी सामान भी पाया गया। इस मकान की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये है।
महिमा शर्मा
Sandhya Halchal News